KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
माता-पिता एवं गुरू की आज्ञा का पालन करने वाले पुत्र एवं शिष्य अपने जीवन में शिखर पर पहुंचते है और अपने माता-पिता एवं गुरू का सिर ऊँचा करते है। देखने में मिल रहा है कि विद्यालय में बच्चें संस्कारवान है। बच्चों का सर्वागण विकास हो इसके लिए विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाऐं तन और मन से कार्य कर रहे है। विधार्थी अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर निरंतर उसे पाने का प्रयास करता है तो सफलता उसके कदम चूमती है। विद्यार्थी को अपने मन में संकल्पित कर प्रतिदिन गुरू माता-पिता की पूजा अवश्य करनी चाहिए उक्त बात गायत्री पब्लिक स्कूल मारूति नगर झांसी रोड़ दतिया में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अरबिन्द उपाध्याय ने कही। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में बाल कल्याण समिति सदस्य संतोष तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाहा ने की एवं अध्यक्षता जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी ने की।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की समक्ष दीप प्रज्वलित किया एवं अतिथियों का स्वागत विद्यालय के संचालक धीरज गुर्जर एवं डायरेक्टर प्रदीप गुर्जर ने किया। विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमती समीक्षा गुर्जर ने विद्यालय की वार्षिक योजना प्रस्तुत की। इसके बाद बच्चों द्वारा एक से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। श्री तिवारी ने कहा छात्र-छात्राऐं सभी विधाओं में सबसे आगे है प्रतिभाऐं ऐसे ही कार्यक्रमों से निकलकर आती है। विद्यार्थी जीवन एक तपस्या है और संपूर्ण श्रृष्टि इस तपस्या का ही परिणाम है एवं विद्यार्थियों को हमेशा शारीरिक तप करने के साथ विद्यार्थी को अपने जीवन में माता-पिता, गुरूजनों की पूजा करने से वह संस्कारवान, बुद्विवान एवं वीरवान बनते है। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा ने कहा कि गुरूजनों की आज्ञा का पालन करने से मन की पवित्रता एवं अच्छे विचारों का प्रवाह होता है एवं जीवन में नित्य तप करने से वाणी में तेज उत्पन्न होता है। कार्यक्रम का संचालन नीता मैम ने किया। एवं आभार प्राचार्या हिमांचली यादव ने किया। इसके बाद अतिथियों द्वारा बच्चों को पुरूष्कार वितरण किया गया।
Comments
Post a Comment