बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में जिला कांग्रेस का एक दिवसीय धरना।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया  ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर  चेतन दास सुखानी

दतिया जिले में लगातार बढ़ रही हत्या, मारपीट, लूट, डकैती और चोरी जैसी आपराधिक वारदातों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कानून व्यवस्था को पूरी तरह चरमराई हुई बताते हुए कहा कि आमजन भय के साए में जीने को मजबूर है।
धरने के दौरान प्रशासन से अपराधों पर तत्काल अंकुश लगाने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Comments