इंदरगढ़ द्वारा अंबेडकर स्टेडियम प्रांगण में गणतंत्र दिवस मनाया।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

नगर पंचायत इंदरगढ़ द्वारा अंबेडकर स्टेडियम प्रांगण में  गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वज बंधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवाड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष गौरी रामस्वरूप मंडेलिया द्वारा की गई कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि की तौर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया मंडल अध्यक्ष राम लखन गुर्जर एवं समस्त पार्षद गण मंचासीन रहे । 
 इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश दांतरे ,राघवेंद्र सिंह जाट, अनूप दांतरे ,सुजान सिंह रावत , डी एस यादव, प्रतिपाल सिंह यादव, पवन पाठक, राकेश खटीक ,संतोष खटीक तथा प्रशासन की ओर से दीपक यादव तहसीलदार मनोज दिवाकर नायब तहसीलदार एवं नगर पंचायत इंदरगढ़ के सीएमओ विजय बहादुर तथा नगर पंचायत इंदरगढ़ के समस्त अधिकारी कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा संस्कृत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई कार्यक्रम के शुभ अवसर पर दिव्यांग जनों को बैटरी वाली साइकिल वितरित की। 

Comments