पटवा तिराहा पर चित्रांश बन्धुओं ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस,

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर सभी चित्रांश बंधुओ ने माल्यार्पण किया*

 दतिया जिले में पटवा चौराहे पर ओजस्वी विचारक,महान युग प्रवर्तक,विश्व को आध्यात्म का संदेश देने वाले,युवाओं के प्रेरणास्रोत *स्वामी विवेकानंद जी* की जयंती पर पटवा चौराहे पर सभी बंधुओ ने एकत्रित होकर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और मिष्ठान वितरण किया गया और विवेकानंद जी के मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। 
 सभी बंधुओ आज दिनांक 12.1.2026 को शाम 5:00 बजे स्थान पटवा चौराहा पर उपस्थित हुए। जिसमें चित्रगुप्त सभा संयोजक डॉ.राकेश खरे,ब्यूरो समय जगत ‌चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव,ब्यूरो नई दुनिया कुलदीप सक्सेना,भद्रावती टाइम्स सह संपादक अशोक श्रीवास्तव,दिनेश श्रीवास्तव, अनिल राज,श्रीवास्तव,अवधेश श्रीवास्तव,अरविंद सक्सेना,ब्यूरो चीफ दतिया खबर आप तक दीपक श्रीवास्तव,अक्षेष श्रीवास्तव,आकाश श्रीवास्तव, वासुदेव श्रीवास्तव,संजू श्रीवास्तव,संदीप श्रीवास्तव बरगांव आदि मौजूद थे। 

Comments