बच्चों को विभिन्न विषयों पर जानकारी देते हुए बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सूखानी

*सामुदायिक पुलिसिंग के अन्तर्गत सृजन कार्यक्रम में:*

*बच्चों को विभिन्न विषयों पर जानकारी देते हुए बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई*

दतिया। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग के अन्तर्गत सृजन कार्यक्रम-2025 दिनाँक 18 दिसम्बर 2025 से
शासकीय हाई स्कूल चौपरा में पुलिस प्रशासन, स्वदेश ग्रामोत्थान समिति व नाज समाजसेवी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में संचालित है।

प्रशिक्षण सत्रों की श्रृंखला में आज बाल कल्याण समिति सदस्य रामजीशरण राय, आईसीपीएस के आकाश श्रीवास्तव व शिवम गुप्ता ने बाल अधिकारों, सुरक्षित स्पर्श, असुरक्षित स्पर्श की व्यापक जानकारी दी। सूबेदार नीलिमा गुर्जर ने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई।

आयोजित सृजन कार्यक्रम में बाल अधिकार, पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, जैंडर भेद, लिंग चयन, महिला अधिकार, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, मार्शल आर्ट, जुडो कराटे, यातायात नियम, यातायात जागरूकता, योग सहज योग, खेल गतिविधि आदि के माध्यम से किशोर-किशोरियों के उन्मुख करने का प्रयास किया गया। 

कार्यक्रम में सराहनीय सहयोग
आरआई श्री सौरभ तिवारी, सूबेदार सुश्री नीलिमा गुर्जर, बाल कल्याण समिति सदस्य रामजीशरण राय, एसआई श्री यादवेंद्र सिंह गुर्जर
आरक्षक श्री संजय कुशवाह, प्राचार्य श्रीमती रजनी अड़जरिया व विद्यालय स्टाफ,
खेल विभाग से संबद्ध प्रशिक्षक व अन्य प्रशिक्षकों के साथ ही सुश्री शाहजहां कुरैशी, सुश्री नीलोफर पीयूष राय, बलवीर पाँचाल, अशोक शाक्य आदि
अन्य विभागीय अधिकारियों से समन्वय रहा।

सृजन कार्यक्रम का समापन 8 जनवरी को किया जावेगा। उक्त जानकारी सूबेदार सुश्री नीलिमा गुर्जर ने दी।

Comments