स्वामी विवेकानंद जयंती पर रेड क्रॉस का सेवा संकल्प, मुक्तिधाम में चला व्यापक स्वच्छता अभियान,

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

स्वामी विवेकानंद जयंती पर रेड क्रॉस का सेवा संकल्प, मुक्तिधाम में चला व्यापक स्वच्छता अभियान

*स्वच्छता को बताया सामाजिक जिम्मेदारी, समाजसेवियों व स्वयंसेवकों ने दिया जनजागरूकता का संदेश*

दतिया। युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा दतिया द्वारा साप्ताहिक जनसेवी कार्यक्रमों के अंतर्गत भांडेर रोड स्थित मुक्तिधाम पर एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल परिसर की साफ-सफाई करना रहा, बल्कि आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सामाजिक दायित्वों की भावना को मजबूत करना भी रहा। *कार्यक्रम में राज्य प्रबंध समिति के सदस्य एवं समाजसेवी अमित अग्रवाल की विशेष भूमिका रही* । उनके साथ रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव पुनीत तिलवानी, मानवेन्द्र सिंह तोमर,सरदार सिंह गुर्जर, रूद्र सिंह, प्रियअंश सिंघल सहित बड़ी संख्या में रेड क्रॉस के स्वयंसेवक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मुक्तिधाम परिसर की साफ-सफाई कर श्रमदान किया और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।इस अवसर पर *अमित अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल स्वास्थ्य से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि यह हमारी सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी भी है।* यदि प्रत्येक नागरिक अपने आसपास साफ-सफाई को लेकर सजग हो जाए, तो समाज को कई बीमारियों और समस्याओं से बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी भविष्य में भी इसी तरह के जनहितैषी और सेवा भाव से जुड़े अभियानों को लगातार जारी रखेगी।कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया और स्वामी विवेकानंद के सेवा, *अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

Comments