KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत ब्राह्मण समाज के युवाओं का किया सम्मान
दतिया। वृंदावन धाम गार्डन में ब्राह्मण समाज की अन्नकूट सेवा समिति द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अतुल भूरे चौधरी को माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अतुल भूरे चौधरी ने छात्र राजनीति, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, युवा मोर्चा अध्यक्ष, युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी भाजपा जिला मंत्री जन भागीदारी सदस्य बिहार के मोतिहारी जिले में और प्रदेश के झाबुआ जिले में विस्तारक के रूप में काम किया एवं सदस्यता अभियान जैसे दायित्वों के माध्यम से दतिया का नाम प्रदेश और देश स्तर पर रोशन किया है। वर्तमान में उन्हें भारतीय जनता पार्टी में महत्वपूर्ण दायित्व के रूप में जिला महामंत्री बनाए जाने पर यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कम उम्र में संगठन के प्रति समर्पण और समाज के लिए किए गए कार्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में मेहनती और कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, पंकज शुक्ला, डॉ. रामजी खरे, विपिन गोस्वामी, मोहन पाठक, प्रशांत ढेंगुला, धीरू दांगी, ब्रजेश यादव, जीतू कमरिया, धर्मेंद्र कब्जू, प्रवीण पाठक, अजय दुबे, बृजेश दुबे, अक्कू दुबे, रिंकू दुबे, जॉली शुक्ला, तरुण संजू राजोरिया, विश्वदेवा, रोशन शुक्ला, कुलदीप शर्मा, मोंटी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment