KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया बडते अपराधो लेकर शहर में चला चेकिंग अभियान, शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए एसडीओपी आकांक्षा जैन के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, काली फिल्म, ओवरलोडिंग एवं दस्तावेजों की कमी पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई।
एसडीओपी आकांक्षा जैन ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी और कहा कि नियमों का उद्देश्य चालान काटना नहीं बल्कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
आगे भी इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
Comments
Post a Comment