दतिया खनिज विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई, अवैध गिट्टी परिवहन करते 1 ट्रक जप्त, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया।जिले में अवैध रेत / गिट्टी उत्खनन और परिवहन पर नकेल कसने दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर जिला प्रशासन और खनिज विभाग लगातार सख्त कार्यवाही कर रहा है।इसी क्रम में 12 फरवरी को सुबह खनिज विभाग टीम ने भांडेर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।औचक निरीक्षण के दौरान 1 ट्रक को पकड़ा गया, जिन्हें तत्काल जप्त कर थाना बिच्छौंदना की पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज परिवहन करने वाले डम्परों एवं हाइवे को चेक किया गया।यह कार्रवाई जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया के नेतृत्व में संजय धाकड़ प्रभारी खनिज निरीक्षक द्वारा की गई। जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के सख्त निर्देशों और निगरानी में हो रही लगातार कार्रवाइयों से अवैध रेत कारोबारियों और खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान सतत रूप से जारी रहेगा और भविष्य में भी इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment