दतिया कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे मे 17 लाख की चोरी का किया खुलासा।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम

तिया  कोतवाली पुलिस 12 घंटे में17 लाख की हुई 
चोरी का  पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता कर अतिरिक्तत पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार  शिवहरे ने किया खुलासा । 

दतिया की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भरोसे को तोड़कर चोरी करने वाली कामवाली बाई महिला को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए करीब 17 लाख रुपये कीमत के 100 ग्राम सोने के आभूषण बरामद कर लिए।
जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी को घर खाली पाकर महिला ने अलमारी में रखे जेवरात पार कर दिए थे। 10 फरवरी को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सख्ती से पूछताछ की, जिसमें महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Comments