दतिया पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय युवा संसद 2026 का हुआ आयोजन।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया।शुक्रवार 27 फरवरी को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार व  प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में विकसित भारत युवा संसद 2026 का जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसका विषय "आपातकाल के पचास वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक" रहा।  इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं जन प्रतिनिधियों के मध्य संवाद स्थापित करना , नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा नागरिक भागीदारी को सशक्त बनाना एवं लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन अर्चन से हुआ। नियति एवं पूजा ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हरिशंकर कंसाना रासेयो समन्वयक जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जयश्री त्रिवेदी ने की।कार्यक्रम में डी.आर. राहुल सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश, भगीरथ जाटव सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर, कुलदीप सक्सेना ब्यूरो चीफ नई दुनिया, सुश्री शायना कुरैशी यूथ आईकन, डॉ. ममता शर्मा, सहायक प्राध्यापक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया जूरी के रूप में उपस्थित रहे। स्वागत उद्बोधन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ जयश्री त्रिवेदी ने प्रस्तुत किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. कोक सिंह दादौरिया जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला दतिया ने प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि डॉ. कंसाना ने युवा संसद के महत्व को प्रतिपादित किया। की नोट स्पीच यूथ आइकन शायना कुरैशी ने प्रस्तुत की तथा प्रतिभागियों को अच्छे प्रदर्शन हेतु महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए। राष्ट्रगीत वंदेमातरम के सामूहिक गान के उपरांत प्रथम सत्र का समापन हुआ।द्वितीय सत्र में बड़ी संख्या में जिले भर से ऐसे युवा जिन्होंने माय भारत पोर्टल पर पंजीयन किया था तथा 18 से 25 आयु वर्ग के थे ऐसे प्रतिभागियों ने  इस विषय पर अपने विचार निर्धारित समय सीमा में रखे। भोजनावकाश के उपरांत समापन सत्र में विजेता दस प्रतिभागियों  क्रमशः रिद्धि तिवारी, रौनक श्रीवास्तव, सारांश खरे, महक पटेल, शोभिता श्रीवास्तव, अदिति सुहाने, आशा राजपूत, छोटे लाल, बांके राज, पार्थ पुरोहित को स्मृतिचिन्ह प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम का संचालन डॉ. पुनीत प्रताप पाण्डेय विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान एवं श्रीमती दीपिका दीक्षित रासेयो कार्यक्रम अधिकारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नवीन मगरैया रासेयो कार्यक्रम अधिकारी ने किया। पंजीयन समिति में डॉ. राजेश माहोर, डॉ. अमित एवं  डॉ विनोद गौतम ने सहयोग प्रदान किया ।इस अवसर पर डॉ. एस के पाण्डेय, डॉ. संजयश्रीवास्तव, डॉ शिव सिंह, डॉ रजनी, डॉ रश्मि, डॉ. एस आर लाहौरिया, डॉ. अरविंद यादव, डॉ दुष्यंत यादव, डॉ नरेंद्र यादव , डॉ. अर्पिता, डॉ. आशा, डॉ. रोहित एवं समस्त महाविद्यालय स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। तकनीक सहयोग  दिनेश, हितेंद्र,आशीष, महेश,  संदीप ने किया। राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Comments