KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम
सिंध नदी पर नव-निर्मित सेतु का लोकार्पण, 532 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात
दतिया मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 फरवरी 2026 को दतिया जिले के तहसील मुख्यालय सेवढ़ा* के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले को 532 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास *कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम में सिंध नदी पर नव-निर्मित सेतु का लोकार्पण प्रमुख आकर्षण रहेगा* , जिससे सेवढ़ा क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों की वर्षों पुरानी *आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान होगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव* अपने प्रवास के दौरान 299.32 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 53 विकास *कार्यों का लोकार्पण करेंगे, वहीं 233.24 करोड़ रुपये की लागत के 21 नवीन विकास कार्यों का* भूमिपूजन एवं शिलान्यास भी करेंगे। इन कार्यों में शिक्षा, सड़क, *सिंचाई, नगरीय एवं ग्रामीण अधोसंरचना सहित विभिन्न विभागों की परियोजनाएं शामिल हैं।* सिंध नदी पर नव-निर्मित सेतु का लोकार्पण, *मुख्यमंत्री 47.69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सिंध नदी पर नए सेतु का विधिवत लोकार्पण* करेंगे,यह सेतु सेवढ़ा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा,इससे न केवल *स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि* व्यापार, कृषि एवं पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। सनकुआ धाम और आसपास के *धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध* होगी।शिक्षा एवं अन्य विकास कार्यों को मिलेगी गति,कार्यक्रम के अंतर्गत सांदीपनि *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसई सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का लोकार्पण* किया जाएगा। इससे क्षेत्र में शैक्षणिक *अधोसंरचना सुदृढ़ होगी और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।द्वारिकाधीश मंदिर* में पूजन-अर्चन,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव *सेवढ़ा पहुंचने के पश्चात सनकुआ धाम के समीप स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन* करेंगे। यह स्थल धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है और यहां *बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचते हैं।कृषि उपज मंडी प्रांगण में विशाल आमसभा,सेवढ़ा* स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित विशाल आमसभा में मुख्यमंत्री *जनसमुदाय को संबोधित करेंगे। अपने उद्बोधन में वे प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं* , विकास प्राथमिकताओं एवं भविष्य की रूपरेखा पर प्रकाश डालेंगे,साथ ही *विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को हितलाभ* वितरण भी किया जाएगा,वायुमार्ग से आगमन, प्रशासन ने पूर्ण की *तैयारियां,प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव वायुमार्ग से दतिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां* से हेलीकॉप्टर द्वारा सेवढ़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा *कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। हेलीपैड, सभा स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन* , पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं अन्य व्यवस्थाओं की समुचित तैयारियां *सुनिश्चित की गई हैं, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।मुख्यमंत्री के इस प्रवास* को सेवढ़ा एवं दतिया जिले के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। *532 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण* एवं शिलान्यास से क्षेत्र में अधोसंरचना *विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
Comments
Post a Comment