शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 पीतांबरा पीठ दतिया में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम

शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 पीतांबरा पीठ दतिया  में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। 

*शिक्षित होकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करें- राजेश शुक्ला डीपीसी* 

*शिक्षा और संस्कारों का केंद्र है  विद्यालय बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें तो होंगे सफल- डॉ राज गोस्वामी* 
  
सबसे बड़ा धन शिक्षा और संस्कार -विनोद मिश्रा 

*शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ रहना है तो शिक्षा के साथ-साथ एक घंटा प्रतिदिन खेलों- संजय रावत खेल विभाग* 

आज-शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्र 2 पीतांबरा पीठ दतिया  विद्यालय में वार्षिकोत्सव और सीनियर छात्रों के विदाई समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों की सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रतिभा को प्रदर्शित करना था, जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ (नृत्य, नाटक), प्रदर्शन किया और विद्यालय जूनियर छात्र में सीनियर छात्रों को विदाई समारोह आयोजित किया इस अवसर पर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सर्व शिक्षा अभियान दतिया के जिला समन्वयक राजेश शुक्ला जी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राज गोस्वामी ने की जबकि विशेष अतिथि के रूप में तुलसी साहित्य समिति के जिला अध्यक्ष विनोद मिश्रा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के युवा समन्वयक संजय रावत जन शिक्षक अवधेश मिश्रा और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सचिव सुनील सिंह कुशवाहा मंच पर उपस्थित रहे सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का विधिवत पूजन किया गया अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती आकांक्षा रावत अनीता नाहर भारती गुप्ता प्रियंका चौधरी नीतू गुप्ता ने किया स्वागत गीत शिवानी और रोशनी ने प्रस्तुत किया इस अवसर पर विद्यालय के उन छात्रों को पुरुस्कृत किया गया जिनने खेल एवं अन्य गतिविधियों में जिले का नाम रोशन किया जिसमें प्रिंसी पटवा राज्य स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता में भागीदारी की जबकि संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में आराध्या सोनी हिमांशी अहिरवार साक्षी रायकवार कीर्ति वंशकार ने भागीदारी करने वाली छात्रों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीपीसी राजेश शुक्ला ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन में रहकर कड़ी मेहनत करें और अच्छी शिक्षा प्राप्त करें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ राज गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वार्षिक उत्सव से छात्रों मै टीम भावना विकसित होती है जिससे आप हर कार्य आसानी से कर सके एक दूसरों की सहायता करना भी सिखाते हैं जो जीवन में आगे बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है वही साहित्यकार विनोद मिश्रा ने गीत के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित किया वही संजय रावत  खेल विभाग ने भी बच्चों को खेलों के महत्व बारे में बताते हुए प्रोत्साहित किया इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा राज्य स्तरीय खिलाड़ी स्नेहा रावत वंश रावत खेल प्रशिक्षक अतुल चतुर्वेदी और साहित्यकार विनोद मिश्रा का सम्मान किया कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती राखी अडजरिया ने किया आभार व्यक्त भारती गुप्ता ने व्यक्त किया इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती आकांक्षा रावत भारती गुप्ता अनीता नाहर प्रियंका चौधरी राजेंद्र तोमर पालक शिक्षक संघ की अध्यक्ष श्रीमती बबीता पाल राकेश गुप्ता शिवानी दांगी दृष्टि दुबे नंदिनी सिंह रोशनी अहिरवार अतुल चतुर्वेदी आदि लोग उपस्थित रहे। 

Comments