KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर रामलाल गौतम
दतिया साइबर सेल पुलिस की सतर्कता से बड़ा डिजिटल फ्रॉड टला फरियादी के लड़के को झूठे रेप केस का भय दिखाकर ठगी का किया जा रहा था फरियादी ज्ञान सिंह जाटव, निवासी समरोली, द्वारा साइबर सेल कार्यालय दतिया में उपस्थित होकर सूचना दी गई कि उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क किया गया। कॉल करने वाले व्यक्तियों ने स्वयं को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि फरियादी का पुत्र, जो कि दिल्ली में टैक्सी चालक है, उसे रेप के एक प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों द्वारा फरियादी को भयभीत करते हुए कहा गया कि यदि उनके पुत्र को जेल से बचाना है तो तत्काल ऑनलाइन माध्यम (फोन-पे एवं गूगल-पे) से रुपये ट्रांसफर करने होंगे। कॉल के दौरान फरियादी पर मानसिक दबाव बनाकर शीघ्र भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा था।
फरियादी द्वारा समझदारी एवं सतर्कता का परिचय देते हुए समय रहते साइबर सेल पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर साइबर सेल टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए फरियादी को यह स्पष्ट किया कि यह एक संगठित डिजिटल फ्रॉड/साइबर ठगी का मामला है। साइबर सेल पुलिस द्वारा फरियादी को किसी भी प्रकार का भुगतान न करने की सलाह दी गई, जिससे फरियादी बड़े आर्थिक नुकसान से बच गया।
Comments
Post a Comment