KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
मुझे विश्वास है कि अजय सिंह, राहुल भैया को कांग्रेस प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी देकर हमारे बीच भेजेगी- घनश्याम सिंह पूर्व विधायक
चुरहट विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का सेंवढ़ा क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत
दतिया पूर्व केबिनेट मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह, राहुल भैया का शनिवार को सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह जगह जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह साथ रहे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि अजय सिंह राहुल भैया का स्वभाव सज्जन एवं शांति प्रिय है। वह जल्दबाजी में नहीं रहते और कांग्रेस के हर कार्यकर्ता से मिलते हैं उसकी बात सुनते हैं, यह एक अच्छे नेता होने के संकेत हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में कांग्रेस पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देकर प्रदेश में हमारे बीच भेजेगी।
मुझे जनता ने नहीं हराया,प्लांनिग कर कूटनीति व चाल फेर से हराया-
पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने 2023 के चुनाव में 2058 मतों से मिली हार पर पहली बार बड़ा बयान दिया। उन्होंने कार्यकर्ता को संबोधित कर कहा कि मुझे सेंवढ़ा की जनता ने नहीं हराया, यदि जनता मुझे या कांग्रेस को पसंद नहीं करती तो मैं 15-20 हजार वोट से हारता। मुझे प्लानिंग कर, कूटनीति से हराया गया। राजनीति में जो चाल फेर होती उसमें में पीछे रह गया। हमारे वोट का बंटवारा भी बहुत हुआ और वह प्लानिंग की तहत कूटनीति के तहत कराया गया लेकिन हमें भविष्य में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है और जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को भारी मतों से जीत दिलाना है, साथ ही लोकसभा चुनाव में भी हम पीछे रह जाते हैं हालांकि इस बार सेंवढ़ा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह बरैया को बढ़त मिली थी, हमारे लिए लोकसभा चुनाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
इसके अलावा नगर पंचायत, नगर पालिका और जिला पंचायत, जनपद पंचायत व ग्राम पंचायत के चुनाव भी महत्वपूर्ण है, हमें आपसी चर्चा और व्यूह रचना तैयार कर इन चुनावों को लड़ना चाहिए ताकि नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं, जनपद, जिला पंचायत व ग्राम पंचायतों में भी कांग्रेस के लोग अपना परचम लहराएं और पार्टी को मजबूती मिले।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राधेलाल बघेल,महेंद्र सिंह चौहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, सेंवढ़ा ब्लॉक अध्यक्ष देशराज कुशवाह, थरेट ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष जाटव, इंदरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष संजय राणा,संजय दीक्षित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
किटाना से धीरपुरा तक हुआ जोरदार स्वागत-
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष मप्र विधानसभा श्री अजय सिंह राहुल का सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर सबसे पहले किटाना में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने अगवानी कर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और अजय सिंह के साथ सेंवढ़ा क्षेत्र के कार्यक्रमों के लिए रवाना हुए। ग्राम कसेरुआ पहुचाने पर श्री दशरथ पटेल के निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत हुआ।
इसके बाद ग्राम बिजोरा में लम्बरदार सिंह के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद मंगरोल में मंगल सिंह कुशवाह द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया गया।
इसके बाद सेंवढ़ा किला में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह के निवास पर अजय सिंह का जोरदार आत्मीय स्वागत हुआ एवं श्री अजय सिंह ने कांग्रेस जनों से भेंट की। इसके बाद बेरछा तिराहा पर जयवेंद्र सिंह परिहार द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद भगुवापुरा में पूर्व जनपद सदस्य ज्ञान सिंह राजपूत के निवास स्वागत एवं कांग्रेस जनों से चर्चा की, इसके बाद थरेट में वरिष्ठ नेता रामशर्मा के निवास पर स्वागत एवं कांग्रेस जनों से चर्चा की। इसके बाद इंदरगढ़ में हीरो होंडा एजेंसी दतिया सेंवढ़ा रोड पर पार्षद अनार सिंह यादव एवं कांग्रेस व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राकेश पुरोहित द्वारा स्वागत व कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इसके बाद बाबड़ी सरकार मंदिर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरिमोहन गुर्जर ने स्वागत किया, इसके बाद डैनी देसाई ने इंदरगढ़ स्थित निवास पर स्वागत किया। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष संजय राणा के निवास पर स्वागत एवं कांग्रेस जनों से भेंट की। इसके बाद ग्राम ररुआराय में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु गुर्जर के निवास पर स्वागत एवं कांग्रेस जनों से भेंट की, इसके बाद ग्राम धीरपुरा में जयहिंद सिंह परमार के निवास पर स्वागत एवं कांग्रेस जनों से भेंट की।

Comments
Post a Comment