सरस्वती विद्या मंदिर भरतगढ़ मैं हुआ विदाई समारोह का आयोजन।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

सरस्वती विद्या मंदिर भरतगढ़ मैं हुआ विदाई समारोह का आयोजन
सेवानिवृत्त श्री गुप्ता जी को दी गई भावभीनी विदाई

सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतगढ़ में गुरुवार को प्राचार्य/ प्रबंधक श्री मनोज जी गुप्ता के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजन किया गया. कार्यक्रम में श्री पंचम सिंह जी कौरव (केशव बाल विकास समिति अध्यक्ष), श्रीमती मंजू श्रीवास्तव (केशव बाल विकास समिति उपाध्यक्ष), श्री पुरुषोत्तम जी जोशी (संस्कृति बोध परियोजना प्रांत प्रमुख), श्री कपिल जी तांबे (प्राचार्य बुंदेला नगर), श्री कृष्ण बिहारी जी श्रीवास्तव (प्रधानाचार्य मुड़ियन का कुआं), श्री ऋषि कुमार जी पांडे (प्रधानाचार्य बालाजी नगर), श्री सुनील जी श्रीवास्तव (प्रधानाचार्य अंबेडकर नगर) एवं विद्यालय के समस्त आचार्य-दीदी उपस्थित रहे. बुंदेला नगर के वर्तमान प्राचार्य श्री कपिल जी तांबे ने श्री मनोज जी गुप्ता के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि आप जैसे विद्वान, ओजस्वी वक्ता एवं आत्मीय व्यवहार वाले व्यक्तित्व से आचार्य-दीदीयों को सदैव मार्गदर्शन मिलता रहा. आपकी उपस्थिति की कमी अवश्य खलेगी, किंतु आपका आशीर्वाद सदैव बना रहेगा. श्री पंचम सिंह जी कौरव  ने कहा कि अल्प समय में आपने विद्यालय को नयी पहचान दी, उसके लिए हम सभी आपके आभारी हैं. हमें उम्मीद है कि आप आगे भी हमारे मार्गदर्शक बने रहेंगे. वहीं श्रीमती गौरा दुबे ने कहा कि विद्यालय का जो स्वरूप दिखाई दे रहा है, वह आपकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता का प्रत्यक्ष प्रमाण है. इस अवसर पर विद्यालय की ओर से  श्री मनोज जी गुप्ता को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया. कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव ने किया तथा  श्री मनोज जी भटनागर द्वारा द्वारा आभार व्यक्त किया गया. शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. कार्यक्रम में सभी ने श्री गुप्ता जी के दीर्घायु, स्वस्थ और सफल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं

Comments