KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया स्व. सेठ श्री रतनलाल सर्राफ की स्मृति में लगाए नेत्र शिविर में उपचार के पश्चात मरीजों की विदाई के समय भावुक दृश्य देखने को मिला। रतनलाल सर्राफ परिवार के सदस्य अमित अग्रवाल ने मरीजों से आत्मीयता से भेंट की, उनका हालचाल जाना और विनम्रता पूर्वक उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बुजुर्गों के स्नेहिल हाथ जब उनके सिर पर उठे, तो वह पल केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि सेवा, सम्मान और संस्कार की सच्ची अभिव्यक्ति बन गया। ऐसे क्षण समाज में मानवता और संवेदना की जीवंत मिसाल प्रस्तुत करते हैं।
Comments
Post a Comment