KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
चिरूला क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर और लोडिंग वाहन की भिड़ंत,एक की मौत, अन्य घायल।
दतिया। चिरूला थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के पास न्यायाधीश कॉलोनी के सामने शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर और सामने से आ रहे तीन पहिया लोडिंग वाहन की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति नीचे गिर गया और दूसरे वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल टोल प्लाजा की एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही चिरूला पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों व मृतक की पहचान तथा उनके परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments
Post a Comment