KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया में आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन
मेडिकल कॉलेज के लोगों ने दो माह से वेतन नहीं देने का लगाया आरोप*।
दतिया मेडिकल कॉलेज में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को बीते लगभग दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण आक्रोश फैल गया है। वेतन संकट से परेशान कर्मचारियों ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
प्रदर्शन में करीब आधा सैकड़ा से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों कलेक्ट्रेट पहुंचे और श्रम विभाग को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की।

Comments
Post a Comment