KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
डबरा में चल रही हनुमान कथा के द्वितीय दिवस के विराम के पश्चात बागेश्वर महाराज दतिया
स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ पीतांबरा पीठ पहुँचे वहाँ उन्होंने माँ पीतांबरा के दर्शन कर विधिवत
पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज श्री ने मंदिर परिसर में स्थित संत समाधि,
मनकामेश्वर महादेव एवं धूमावती माई के भी दर्शन कर श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया। इस अवसर पर मंदिर
के पुजारी जी ने उन्हें माँ के चरणों की पावन माला भेंट की दर्शन के दौरान मंदिर के पुजारी एवं बटुक ब्राह्मण भी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment