स्व सेठ श्री रतनलाल सर्राफ की पुण्य स्मृति में निःशुल्क नेत्र शिविर आज।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। स्व. सेठ श्री रतनलाल जी सर्राफ की पुण्य स्मृति में निः शुल्क नेत्र परीक्षण एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन आज प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। शिविर का आयोजन श्री रतन विहार वाटिका, बुंदेला कॉलोनी रोड, दतिया में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृह मंत्री, म.प्र. शासन डॉ. नरोत्तम मिश्रा रहेंगे। इसके साथ ही सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा एवं नगर पालिका दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेंगुला भी शामिल होगें। आयोजन श्रीमती लाई कुंवर देवी धर्मार्थ ट्रस्ट (द ग्रुप ऑफ रतन लाल सर्राफ) द्वारा किया जा रहा है।  शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की आंखों की विस्तृत जांच की जाएगी। आवश्यकता अनुसार मोतियाबिंद के मरीजों का चयन कर निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण (ऑपरेशन) की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही मरीजों को निः शुल्क दवाइयां, लेंस, चश्मा एवं खान-पान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में ओफ्थाल्मोस्कोप के माध्यम से भी आंखों की जांच की जाएगी।

Comments