दतिया में वन विभाग अवैध खनन रोकने के लिए रास्ते को जेसीबी मशीन से खोदा

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी दतिया में वन विभाग की कार्रवाई,अवैध खनन रोकने के लिए नदी जाने वाले रास्ते को जेसीबी मशीन से खोदा दतिया। दतिया वन मंडलाधिकारी मोहम्मद मांज के निर्देशन में एवं उपवनमंडल अधिकारी प्रिती शाक्य के मार्गदर्शन में रेंजर शैलेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में सेवढ़ा क्षेत्र के गोविंदनगर घाट, लांच घाट,तिलैथा, वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने बुधवार को जगह -जगह अवैध खनन के लिए किए गए रास्ते को जेसीबी मशीन द्वारा खोदा गया। विभाग को गोविंदनगर और लांच घाट,तिलैथा के राजस्व क्षेत्र के रास्ते से रोजाना अवैध बालू खनन और परिवहन की सूचना मिल रही थी। जिसको संज्ञान में लेकर रेंजर शैलेंद्र सिंह गुर्जर ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर जेसीबी मदत से रास्ते में जगह-जगह गड्ढा खोदवाकर रास्ता ब्लॉक कर दिया। आगे कोई अवैध बालू खनन एवं परिवहन ना हो सके। जिसके कारण राजस्व की हमेशा क्षति होती थी। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र से किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दी जाएगी। अवैध खनन एवं परिवहन करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वह विभाग द्वारा खुदवाए गए गड्ढे को कोई पाटने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिस तरह वन विभाग ने एक्शन लेते हुए गड्ढे खुदवा दिए हैं।अवैध खनन कारोबारियों की कमर तोड़ने के लिए हर संभावित कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई के दौरान वन विभाग अधिकारी सहित वन टीम मौजूद रही।

Comments