दतिया नगर पालिक में पदस्थ बाबू दिलीप गोंड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी दतिया नगर पालिका परिषद की स्थापना शाखा में पदस्थ बाबू दिलीप गोंड ने उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। शुक्रवार को वह दतिया कार्यालय में सामान्य रूप से काम करते नजर आए थे। शनिवार को अवकाश के चलते झांसी गए थे। झांसी पुलिस मामले की जांच कर रही है। विभाग में शोक का माहौल है।

Comments