KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में खनिज विभाग दतिया की टीम ने कार्रवाई करते हुए खनिज गिट्टी से भरा एक डंपर एवं एक ट्राला जप्त किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान खनिज गिट्टी से भरे एक डंपर को जप्त कर गोरा घाट थाना की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है, जबकि एक अन्य ट्राला को जप्त कर थाना पंडोखर की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। जप्त किए गए वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है तथा नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। यह पूरी कार्रवाई जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया के निर्देश पर की गई। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन एवं परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है,वहीं खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Comments
Post a Comment