दतिया सीएमएचओ डॉ. वर्मा ने ट्रामा सेंटर एवं एमसीएच सेवाओं का किया निरीक्षण,

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी दतिया।डॉ. बी.के. वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दतिया द्वारा जिला चिकित्सालय स्थित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर का जायजा लेकर वहां उपलब्ध उपचार सुविधाओं, ड्यूटी व्यवस्थाओं एवं आपातकालीन सेवाओं की स्थिति का अवलोकन किया तथा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने वेक्सीनेशन रूम का निरीक्षण कर टीकाकरण की प्रगति एवं कोल्ड-चेन प्रबंधन की समीक्षा की। साथ ही एएनसी-पीएनसी वार्ड का निरीक्षण कर गर्भवती एवं प्रसूता माताओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। एएनसी रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रिकॉर्ड संधारण को और अधिक सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्त्री रोग विभाग की एचओडी डॉ. श्वेता यादव के साथ बैठकर एम.सी.एच. विषय पर गहन चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने शिशु एवं मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, जटिल मामलों के प्रबंधन एवं संस्थागत प्रसव की स्थिति पर विस्तार से समीक्षा की। इस बीच उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि किस तरह अधिक प्रभावी ढंग से एम.सी.एच. प्रबंधन पर अधिक सुधार हेतु कार्य किया जाए। संबंधित विभागों के प्रभारियों से भी सेवाओं की बेहतरी, मरीजों की सुविधा एवं साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में चर्चा की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वर्मा ने निर्देशित किया कि ट्रामा एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य (एम.सी.एच.) सेवाओं को और अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं जनोन्मुख बनाया जाए, ताकि आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवाभाव एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Comments