मुख्यमंत्री मोहन यादव का UGC नियम को लेकर करणी सेना का विरोध,सेवड़ा में करणी सेना नेता हिरासत में लिया ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम

मुख्यमंत्री मोहन यादव का UGC नियम लागू करने को लेकर विरोध,सेवड़ा में करणी सेना नेता हिरासत में लिया 

दतिया। मध्य प्रदेश के सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम के दौरान करणी सेना के जिला अध्यक्ष शिरोमणि सिंह सोलंकी ने यूजीसी कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। विरोध की पूर्व सूचना मिलने पर सेवड़ा पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क था। एसडीओपी अजय चानना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शिरोमणि सिंह को हिरासत में लेकर वाहन से थाने ले जाया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में शिरोमणि सिंह अकेले ही पहुंचे और पुलिस के सामने छाती ठोकते हुए यूजीसी को “काला कानून” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री द्वारा इसे प्रदेश में लागू करने की जल्दबाजी समझ से परे है, जबकि 29 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी नियमों पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय श्रवण समाज सहित अन्य वर्गों के साथ अन्याय है और सरकार सर्वसमाज में संघर्ष की स्थिति पैदा कर रही है। हिरासत के दौरान भी उन्होंने अपने बयान दोहराए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने 2 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी कर राज्य के सभी सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में यूजीसी छात्र शिकायत निवारण विनियम 2023 को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत संस्थानों में लोकपाल की नियुक्ति और छात्र समस्याओं का समयबद्ध समाधान अनिवार्य किया गया है। सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद प्रदेश में इसके क्रियान्वयन को लेकर विवाद जारी है।

Comments