एनडीपीएस के 11 बच्चों को मिला स्टार ऑफ द एनडीपीएस

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी एनडीपीएस के बच्चे हैं पढ़ाई के स्टार - भाजपा जिलाध्यक्ष रघुबीर एनडीपीएस के 11 बच्चों को मिला स्टार ऑफ द एनडीपीएस दतिया ‌। न्यू दतिया पब्लिक स्कूल में पढ़ाई का बहुत ही उत्कृष्ट माहौल है इसलिए यहां के पढ़ें हुए बच्चे आईपीएस , इंजीनियर , डॉक्टर सहित अनेक मंत्रालयों में नौकरी कर रहे हैं । आज मुझे स्कूल में आकर पढ़ाई के स्टार बच्चों को स्टार ऑफ द एनडीपीएस इंटेलिजेंट एक्सीलेंट बेस्ट पुरस्कार देकर गौरव अनुभव हो रहा है । एनडीपीएस के बच्चे हैं पढ़ाई के स्टार -- उक्त विचार डॉ.आलोक संस्थान के तत्वावधान में , न्यू दतिया पब्लिक स्कूल के भव्य परिसर में आयोजित , स्टार ऑफ द एनडीपीएस एनुअल अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में मुख्य अतिथि की आसंदी से भाजपा जिलाध्यक्ष एड.रघुबीर कुशवाहा ने व्यक्त किए । अध्यक्षता स्कूल चैयरमेन डॉ.आलोक सोनी ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में दतिया बीआरसीसी अखिलेश राजपूत , दतिया डाईट के पूर्व प्राचार्य करन सिंह परिहार उपस्थित थे । संचालन तनु प्रताप सिंह गौर ने किया । इस अवसर पर उन्नति झा , बृजेश कुशवाहा , मोहम्मद अली , कार्तिक अहिरवार , आदित्य गौतम , काव्यांशी किरार , अभी अहिरवार , दीपक कुशवाहा , आलिया नरवरिया , सौम्या कौरव , संध्या कुशवाहा सहित 11 बच्चों को स्टार ऑफ द एनडीपीएस , 11 बच्चों को इंटेलिजेंट ऑफ़ द एनडीपीएस , 11 बच्चों को एक्सीलेंट ऑफ़ द एनडीपीएस , 55 बच्चों को बेस्ट ऑफ द एनडीपीएस की शील्ड प्रमाण पत्र अतिथियों ने भेंटकर पुरूस्कृत किया । विशिष्ट अतिथि बीआरसीसी अखिलेश राजपूत ने कहा -- न्यू दतिया पब्लिक स्कूल का पूरा स्टाफ समर्पण भाव से , बच्चों के उत्थान के लिए , उनके उत्कृष्ट पढ़ाई के लिए कार्य कर रहा है । इसका ही परिणाम है कि आज कक्षा 5 और कक्षा 8 बोर्ड परीक्षा में बच्चे प्रथम श्रेणी में बहुत अच्छे अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं । यहां पढ़ाई का बहुत ही उत्कृष्ट माहौल है ,आज इतने सारे बच्चों को स्टार , एक्सीलेंट और इंटेलिजेंट पुरस्कार देकर मन प्रफुल्लित है । डाइट के पूर्व प्राचार्य करण सिंह परिहार ने कहा - बच्चों की प्रथम पाठशाला न्यू दतिया पब्लिक स्कूलआज पढ़ाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट कीर्तिमान गढ़ रहा है यहां के पढ़ें हुए बच्चे अनेक उच्च पदों पर सुशोभित है यह दतिया के लिए गौरव की बात है । स्कूल चैयरमेन डॉ.आलोक सोनी ने कहा -- हमारा ध्येय वाक्य , बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है । हम भारतीय संस्कृति का मान बढ़ाकर , उत्कृष्ट पढ़ाई करवाते हैं बस व्यावसाई दिखावा नही करते , इसलिए हमें अपने पढ़ाये आईपीएस , इंजीनियर , डॉक्टर अन्य सुशोभित पदों पर नौकरी कर रहे बच्चों पर गर्व होता है , हमारे स्कूल में फीस सभी अग्रेजी स्कूलों से कम है । इस अवसर पर श्याम लाल प्रजापति , रजिया बानो , रूबी राजा बुंदेला , रिंकी कुशवाहा , कीर्ति जाटव , पूजा कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक गण बच्चे उपस्थित थे । आभार संध्या सोनी ने व्यक्त किया ।

Comments