लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को,

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया 05 मार्च 2026/ मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालतों हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया है। जिसमें 14 मार्च 2026 को कलैण्ड़र वर्ष की पहली लोक अदालत आयोजित की जायेगी। 
कलैण्ड़र वर्ष 2026 में 14 मार्च, 9 मई, 12 सितम्बर और 12 दिसम्बर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालतों प्राप्त प्रकरणों में म.प्र. नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 162 व 163 तथा म.प्र. नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 130, 131 तथा 132 में निहित शक्तियों को उपयोग में लाते हुए राज्य शासन द्वारा संपतिकर, जलप्रभार एवं अन्य उपभोक्ता प्रभार के मात्र अधिमार सरचार्ज में शर्तो के साथ छूट प्रदान की की जायेगी।

Comments