अमोला पुलिस ने झांसी-शिवपुरी हाईवे पर पकड़ी 24 पेटी अवैध शराब, 6.97 लाख का माल जब्त।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
प्रधान संपादक साहिल खान 

शिवपुरी अमोला थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार में अवैध शराब भरकर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर अमोला थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता के नेतृत्व में थाने के सामने झांसी-शिवपुरी हाईवे रोड पर वाहन चेकिंग की गई। कुछ देर बाद मुखबिर द्वारा बताए हुलिए की स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक MP-09-WB-7254) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक गाड़ी का गेट खोलकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 24 पेटी देशी प्लेन शराब (कुल 216 बल्क लीटर) बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 97 हजार 500 रुपये बताई गई है। वहीं वाहन सहित कुल जब्ती की कीमत करीब 6 लाख 97 हजार 500 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 34/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता सहित प्रधान आरक्षक बीरबल सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक उपाध्याय, आरक्षक ब्रजराज सिंह, आरक्षक आर.एल. मदुरिया, चालक आरक्षक मोहित शर्मा, आरक्षक आकाश शाक्य एवं आरक्षक नीतेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments