31वां ओशो ध्यान साधना शिविर का आज 28 मार्च को होगा शुभारंभ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान


देशभर के 200 ओशो प्रेमी ध्यान साधना में लीन होगें
विश्व विख्यात ओशो शिविर संचालक स्वामी आनंद एकांत संचालन करेगें

*शिवपुरी*। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 31वां ओशो ध्यान साधना शिविर कि शुभारंभ 28 मार्च को अपरान्ह 4 बजे होंगा.शिविर  31 मार्च तक स्थानीय रातौर रोड पर स्थित शिव रिसोर्ट में मधुवन ओशो आश्रम चाँपा छत्तीसगढ के विश्व विख्यात ओशो शिविर संचालक आनंद एकांत के संचालन में देशभर के 200 ओशो प्रेमी नृत्य, ध्यान, साधना, ओशो के प्रवचन ( आडियो, वीडियो) सुनकर अनंत ऊर्जा में लीन होगें।
      ओशो परिवार शिवपुरी द्वारा आयोजित उपरोक्त ओशो ध्यान, साधना शिविर के प्रमुख सहयोगी राजकुमार बिंदल (स्वामी देवबंधु), प्रमुख प्रबंधक गोपाल जी स्वर संगम (स्वामी निखिल आनंद), मीडिया प्रभारी डाॅ. भूपेन्द्र विकल (स्वामी कृष्ण आनंद) ने जारी प्रेस रिलीज के अनुसार शिवपुरी जिले के ओशो प्रेमियों के अलावा संपूर्ण मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, माहराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश के 200 ओशो प्रेमियों ने शिविर में पूर्व में पंजीयन कराकर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
 4 दिवसीय शिविर का शुभांरभ 28 मार्च शनिवार को अपरान्ह 4बजे होगा। प्रतिदिन सुबह 5 बजे से रात्रि 8ः30 बजे तक ओशो की देशना के अनुसार विभिन्न ध्यान सत्रों में नृत्य, ध्यान, साधना, ओशो के प्रवचन (आडियो, वीडियो) के माध्यम से होगें। रात्रि 9 बजे से 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। 31 मार्च मंगलवार को दोपहर 12 बजे ओशो सन्यास महोत्सव के उपरांत शिविर का समापन होगा।
      ओशो परिवार शिवपुरी द्वारा सन् 1990 से ओशो ध्यान साधना शिविर का आयोजन शिवपुरी में किया जा रहा है। विगत 29 शिविर  लगाये जा चुके है। देश के प्रख्यात ओशो शिविर संचालक स्वामी विजय आनंद, स्वामी आनंद वैराग्य, स्वामी चेतन कीर्ति, स्वामी ज्ञानअनुग्रह, स्वामी गोविंद, मां राबिया, मां आभा, स्वामी जगदीश अंतर, मां प्रेम अजस्था, स्वामी आनंद एकांत, मां मीरा, स्वामी अशोक भारती, स्वामी शशिकांत सदैव, मां ओसीन इत्यादि के संचालन में शिविर आयोजित किये गये है। 
*शिवपुरी का ओशो ध्यान केन्द्र और ओशो प्रेमी*
      शिवपुरी में विगत 20 वर्ष पूर्व स्वामी प्रेमप्रकाश (प्रकाश सिरोलिया) ग्वालियर वायपास के समीप इन्द्रप्रस्थ काॅलोनी में ओशो ध्यान केन्द्र की स्थापना की तभी से प्रतिदिन सुबह 6 से 8 बजे तक ध्यान साधना की जाती है। रविवार को संध्या 6 बजे से रात्रि 8ः30 बजे तक संध्या संतसंग आयोजित किया जाता है। संपूर्ण शिवपुरी जिले के ओशो प्रेमी ओशो ध्यान केन्द्र में ध्यान साधना में लीन होकर अपनी ऊर्जा को विकसित करते है। ओशो जन्मोत्सव, ओशो संबोधि दिवस, ओशो निर्माण दिवस महोत्सव के रुप में मनाते हैं.
       ओशो परिवार में 80 स्वामी, मां, ओशो प्रेमी नृत्य, ध्यान, साधना के लिये देशभर में आयोजित ध्यान, साधना शिविरों में शामिल होते है और ग्रुप के माध्यम से नेपाल, होशियारपुर, पूणे, गोवा में स्थित ओशो आश्रमों में जाकर ध्यान, साधना में लीन होते है। 
🪷🪷*ओशो ध्यान शिविर* 🪷
          🌹*समय सारिणी*🌹

प्रातः 6.00-6.30 चाय 
प्रातः 6.30-8.00 योगा+सक्रिय ध्यान 
प्रातः 8.30-9.30 नाश्ता 
प्रातः 9.50-11.00 द्वितीय सत्र
प्रातः 11.50-1.30 तृतीय ध्यान सत्र 
दोपहर 1.30-2.30 भोजन 
दोपहर 3.00-3.45 रेकी/क्रिस्टल हीलिंग/Past Life Demo(Optional)
शाम 4.30-5.30 पंचम ध्यान सत्र
शाम 5.30-6.00 हाई टी 
शाम 6.45-8.00 संध्या सत्संग 
रात्रि 8.00-9.00 भोजन
रात्रि 9.00 से-11.00 सांस्कृतिक कार्यक्रम





Comments