*थाना करैरा पुलिस द्वारा चोरी के 31 मोवाइल फोन कीमती 3 लाख 30 हजार रू० के बरामद कर चोर को गिरफ़्तर किया।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान
दिनांक 11.01.2026 को फरियादी नीरज गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता उम्र 45 साल निवासी देवनगर करैरा ने थाना आकर रिपोर्ट किया, कि वह कच्ची गली गोलम्वर के पास श्रीराम मोवाईल की दुकान चलाता है। दिनांक 10.01.26 की रात्रि करीवन 09 वजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था दिनांक 11.01.2026 को सुवह फरियादी दुकान खोलने के लिये गया तो देखा कि उसकी दुकान की शटर के दोनो तरफ के ताले टूटे हुऐ थे एवं दुकान के अंदर रखे स्मार्ट फोन, सीसीटीव्ही कैमरे, डीवीआर आदि सामान नही था। रात्रि मे किसी अज्ञात चोर द्वारा दुकान के ताले तोड कर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर से अप०क्र. 25/26 धारा 331(4),305 (ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
थाना करैरा पुलिस को दिनांक 27/03/26 को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि एक नई उम्र का लडका सिल्लारपुर चौराह पर चोरी का मोवाईल बेचने के लिये खडा है सूचना की तस्दीक हेतु मुखविर के बताये स्थान सिल्लारपुर चौराह पहुंचे तो बताये हुलिये का एक नई उम्र का लडका खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो पैंट की दाहिनी जेव से एक रेडमी कंपनी का मोवाईल मिला पूछताछ करने पर उसके द्वारा कच्ची गली गोलम्वर के पास बनी श्रीराम मोवाईल की दुकान से चोरी करना बताया सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा कुल 31 मोवाईल फोन कीमती लगभग 03 लाख 30 हजार रूपये चोरी कर जुझाई नर्सरी में छुपाकर रखना बताया जिन्हे जप्त किया गया है। अपराधी से पूछताछ की जा रही है।
जप्त मसरुका - 31 मोवाईल फोन कीमती 03 लाख 30 हजार रूपये।
सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, उप निरी राधेश्याम शिवहरे, प्रआर. 891 डैनी कुमार, आर0 895 राधेश्याम जादौन, आर0 338 हरेन्द्र सिंह, आर 1165 मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर 900 विकाश भाराद्वाज, आर. जितेन्द्र कुमार थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।


Comments
Post a Comment