KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*डबरा में 2 अप्रैल को होगा विशाल दंगल, ₹51,000 का नगद पुरस्कार*
डबरा शहर में 2 अप्रैल 2026 को विशाल दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहलवान भाग लेंगे। दंगल में विजेता पहलवान को ₹51,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, साथ ही अन्य आकर्षक इनाम भी दिए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार इस दंगल में **पुरुष एवं महिला कुश्ती** दोनों आयोजित की जाएंगी, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करें।
सभी लोग सादर आमंत्रित हैं।
Comments
Post a Comment