होलिका दहन, होली के मद्देनज़र दतिया पुलिस द्वारा जिले भर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

होलिका दहन, होली के मद्देनज़र दतिया पुलिस द्वारा जिले भर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

 *संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है, 

 पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा, के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में आगामी होली, धुलेंडी, रंगपंचमी एवं रमजान त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए दतिया पुलिस द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष फ्लैग मार्च एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 *एसडीओपी अनुभाग दतिया, आकांक्षा जैन,* द्वारा दतिया शहर के मुख्य मार्गों पर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया, साथ शहर का निरंतर भ्रमण किया जा रहा है। प्रमुख मार्गों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चेक किया जा रहा है तथा प्रभावी चेकिंग एवं सतर्क ड्यूटी हेतु आवश्यक विशेष निर्देश दिए जा रहे हैं।

त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से संदिग्ध तत्वों एवं असामाजिक व्यक्तियों की लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही प्रमुख मार्गों एवं रहवासी क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से जांच की जा रही है।

दतिया पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Comments