KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
इंदरगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष बने नीरज राठौड़, पूर्व विधायक घनश्याम सिंह से मिलकर जताया आभार
दतिया। कांग्रेस के युवा नेता नीरज सिंह राठौड़ को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इंदरगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिससे इंदरगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। मंगलवार को
इंदरगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष नीरज सिंह राठौड़ ने दतिया किला परिसर पहुंच कर सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह से मुलाकात की।
श्री राठौड़ ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया एवं मिष्ठान खिलाकर आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए अपने मनोनयन पर आभार जताया। श्री सिंह ने नीरज राठौड़ को नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी तथा इंदरगढ़ नगर में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से आमजन को जोड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के संबंध में मार्गदर्शित किया। इस अवसर पर पार्षद अनार सिंह यादव, राकेश पुरोहित, मुकेश केवट, सलमान खान, संजय गुप्ता, रईस खान, छोटू खान, विकास सेन, इमरान, सोनू पठान, धर्मेंद्र व्यास, राजू गुप्ता सहित इंदरगढ़ के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment