अनाथ बच्चों के साथ कलेक्टर ने मनाई होली,

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

अनाथ बच्चों के साथ कलेक्टर ने मनाई होली*
बाल होली उत्सव” में बच्चों के साथ साझा की खुशियाँ, 

दतिया 07 मार्च 2026/कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा आज निवास परिसर में “होली बाल उत्सव” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने बच्चों के साथ रंगों के इस पावन पर्व को बेहद आत्मीयता और उल्लास के साथ मनाते हुए उनके चेहरों पर खुशियों के रंग भर दिए।


कलेक्टर ने बच्चों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और उनके साथ फूलों की होली खेली। 
बच्चों के लिए विशेष रूप से खाने-पीने की व्यवस्था की गई, जिससे उन्होंने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। साथ ही कलेक्टर द्वारा बच्चों को टी-शर्ट का वितरण भी किया गया, जिसे पाकर बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी।

“होली बाल उत्सव” के माध्यम से कलेक्टर श्री वानखड़े ने बच्चों के साथ स्नेह, अपनापन और खुशियाँ साझा करने का संदेश दिया। रंगों और मुस्कान से सजे इस आयोजन ने बच्चों के लिए होली को यादगार बना दिया।

Comments