सरल कन्या विवाह में शामिल हुए पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने कहा – मां गूगल से भी श्रेष्ठ
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
सरल कन्या विवाह में शामिल हुए पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने कहा – मां गूगल से भी श्रेष्ठ
दतिया। भारत विकास परिषद शाखा दतिया द्वारा स्थानीय रतन वाटिका में सरल कन्या विवाह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भारत विकास परिषद के सभी सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर दतिया कलेक्टर स्वप्नील बनखेड़े भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिषद पूर्व में भी रक्तदान सहित कई सामाजिक कार्य करती रही है और जरूरतमंद कन्या का विवाह कराना निश्चित रूप से एक सराहनीय और बड़ी पहल है।
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने उद्बोधन में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने मां के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां गूगल से भी श्रेष्ठ होती है, क्योंकि जहां गूगल जवाब नहीं दे पाता वहां मां अपने अनुभव से सही रास्ता दिखाती है।
कार्यक्रम में अरुणादित्य सिंह (दतिया महाराज), रावतपुरा कॉलेज के अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल अवधेश नायक, आर आई विनीत तिवारी, सिविल सिविल लाइन थाना प्रभारी वैभव गुप्ता कोतवाली थाना टी धीरेंद्र मिश्रा ने सपरिवार शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयोजकों ने बताया कि भारत विकास परिषद द्वारा यह सरल कन्या विवाह का आयोजन 4 कन्याओ का विवाह कर चुका है जिसमें कन्या के विवाह से जुड़ी समस्त सामग्री और पूरे आयोजन का खर्च परिषद के सदस्यों द्वारा स्वयं वहन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिषद के पदाधिकारी, विभिन्न समाजों के अध्यक्ष, साहित्यकार, पत्रकार और समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment