दतिया हेमा श्रीवास्तव को पीएचडी की उपाधि

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

विधि विषय में घरेलू हिंसा के क्षेत्र में किया शोध कार्य

 दतिया।पीके विश्वविद्यालय शिवपुरी द्वारा आयोजित शोध उपाधि समिति की बैठक में शोधार्थी हेमा श्रीवास्तव को विधि विषय में पीएचडी की उपाधि की प्रदान की गयी। हेमा श्रीवास्तव ने अपना शोध कार्य डेमिस्टक वायलेंस अगेन्स्त वूमन इन इण्डिया ए स्टडी विथ स्पेशल रेफरेंस टू ग्वालियर डिस्ट्रीक म.प्र. विषय पर सफलतापूर्वक पुर्ण किया । यह शोध कार्य उन्होंने पी.के विश्वविद्यालय के विधि विभाग के डाॅ. सुरेन्द्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में सम्पन्न किया। उनके शोध का वर्तमान समय में घरेलू हिंसा से व्यथित महिलाओं को एक नई दिशा प्रदान करेगा एवं सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। मूलतः दतिया जिले की जन्मस्थली एवं वर्तमान मे ग्वालियर जिले की रहवासी हेमा श्रीवास्तव को शोध उपाधि प्राप्त होने पर पीे.के विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डाॅ. जीतेन्द्र मलिक, मार्गदर्षक डाॅ. सुरेन्द्र सिंह बघेल सहमार्गदर्षक डाॅ. पूजा गुप्ता पिता श्री रामकुमार श्रीवास्तव एवं पति दीपक श्रीवास्तव पी.के .विश्वविद्यालय के विधि विभाग एच.ओ.डी डाॅ. हृदयवीर सर एवं डीन डाॅ. आष्ीष विष्वकर्मा सर तथा सर्वधर्म महाविद्यालय की संचालक डाॅ.करूण चैहान अध्यक्ष श्री अक्षय प्रताप सिंह चैहान एवं मित्रगणों ने उन्हें बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Comments