थरेट में वोट चोरी के खिलाफ युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,पीएम और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन,
खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया।दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने जताया आक्रोश। गौरतलब है कि वोट चोरी के विरोध और दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में थरेट में युवा कांग्रेस के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सत्यम गुप्ता सहित कांग्रेस नेता अरुण छोटे महाते, राम शर्मा, मोतीराम अहिरवार, सुरेंद्र पटेल, पूरन केवट, पंकज महाते, धर्मेंद्र यादव, मुकेश सोनी, रवि यादव, भूरे नेताजी, बलबहादुर जाटव, दीपक बघेल, अंकेश पाल और पंकज जाटव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Comments
Post a Comment