दतिया स्वप्निल वानखड़े कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

दतिया कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ,रंगों का यह पावन पर्व होली हमारे जीवन में केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि रिश्तों को फिर से रंगने का अवसर लेकर आता है। यह दिन है मन के मैल को मिटाने का, गिले-शिकवे भुलाने का और एक-दूसरे को अपनाने का त्योहार है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि होली शांति, संयम और जिम्मेदारी के साथ मनाएँ। प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, पानी की बचत करें तथा स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, ताकि यह उत्सव सभी के लिए सुखद, सुरक्षित रहे। आइए, हम सभी मिलकर अपने जिले में सकारात्मकता का रंग और गहरा करें, ताकि हर घर में खुशियाँ और हर चेहरे पर मुस्कान बनी रहे। आप सभी को होली की पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ। — स्वप्निल वानखड़े कलेक्टर, दतिया

Comments