सेंथरी नहर में डूबा युवक, पुलिस व रेस्क्यू टीम द्वारा सर्चिंग अभियान जारी।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

सेंथरी नहर में डूबा युवक, पुलिस व रेस्क्यू टीम द्वारा सर्चिंग अभियान जारी। 

 दतिया जिले के थरेट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेंथरी के पास स्थित नहर में नहाते समय एक युवक के डूब जाने* की घटना सामने आई है। घटना की *सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया तथा युवक की तलाश* के लिए लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।प्राप्त *जानकारी के अनुसार झांसी के घास मंडी क्षेत्र निवासी राहुल यादव पुत्र पप्पू यादव (उम्र 23 वर्ष) अपने दोस्तों* के साथ प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। *इसी दौरान रास्ते में ग्राम सेंथरी के पास बह रही नहर पर सभी युवक* रुके और नहाने लगे,बताया जा रहा है कि नहाते समय अचानक राहुल यादव का *पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव के कारण नहर में डूब गया।घटना* होते ही साथियों द्वारा शोर मचाया गया तथा तत्काल स्थानीय लोगों *और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया* पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान शुरू *कराया गया।पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों एवं ग्रामीणों की मदद से* नहर में लगातार तलाश की जा रही है। नहर का तेज बहाव एवं *अधिक गहराई होने के कारण रेस्क्यू कार्य में कठिनाई आ रही है, फिर भी प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास* किए जा रहे हैं।थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया ने बताया कि युवक अपने मित्रों के साथ मंदिर *दर्शन के लिए जा रहा था और नहाते समय हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल* युवक की तलाश जारी है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी *गई है।घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नहर,* नदी एवं गहरे जल स्रोतों में सावधानी बरतें तथा तेज बहाव *वाले स्थानों पर नहाने से बचें।समाचार लिखे* जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था ,और सर्चिंग अभियान जारी था।

Comments