KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया अवार्ड हॉल में विक्रमोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गुंजायमान हो उठा।
कलाकारों की शानदार प्रस्तुति की कलेक्टर ने की सराहना।
आज न्यू कलेक्ट्रेट स्थित अवॉर्ड हॉल में विक्रमोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। भोपाल नाट्य संस्थान से आए कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली अभिनय शैली से पूरे हॉल को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत कलाकारों द्वारा ब्रह्म ध्वज की स्थापना की गई जिसका मुख्य अतिथि द्वारा विधि-विधान से पूजन किया गया। नाट्य मंचन में सम्राट विक्रमादित्य के जीवन की विभिन्न प्रेरणादायक कथाओं को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर श्री महेंद्र सिंह कवचे ने अपने उद्बोधन में सम्राट विक्रमादित्य की जीवनी, उनके नवरत्नों एवं वैदिक परंपराओं पर प्रकाश डाला। अंत में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को विक्रम संवत्सर, गुड़ी पड़वा एवं चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती कविता समाधिया एवं रविभूषण खरे द्वारा किया गया। नाटक की शानदार प्रस्तुति श्रीराम सेवक लोक कला समिति द्वारा दी गई, जिसके निर्देशक श्री विश्वनाथ पटेल रहे।
समापन अवसर पर कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने सभी कलाकारों को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा आयोजन की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को विक्रम संवत्सर , गुड़ी पड़वा एवं चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
Comments
Post a Comment