दतिया कलेक्टर भाण्डेर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण किया

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 24 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा के साथ  भाण्डेर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के उपरांत कलेक्टर ने मंडी प्रांगण में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

Comments