>KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया सरस्वती विद्या मंदिर भरतगढ़ में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन*
गुरु ही छात्र को जीवन में संघर्ष के प्रति परिपक्व बनाता है - डॉ के.सी.राठौर,
सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतगढ़ के प्रांगण में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर मेधावियों को रिपोर्ट कार्ड , प्रमाण पत्र व शील्ड के साथ सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री योगेश जी सक्सेना (उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका दतिया) , विशिष्ट अतिथि डॉ के.सी.राठौर (नेत्र रोग विशेषज्ञ दतिया) , प्राचार्य श्री कपिल जी तांबे(सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा. विद्यालय भरतगढ़ दतिया, अध्यक्ष श्री पंचम सिंह जी कौरव (केशव बाल विकास समिति भरतगढ़ दतिया) द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन ,माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ । उपस्थित अतिथियों का अतिथि परिचय श्रीमती मंजू गुप्ता द्वारा कराया गया एवं अतिथि स्वागत श्री जगदीश कुशवाहा एवं श्री दीपक सक्सेना द्वारा किया गया। विद्यालय प्राचार्य श्री कपिल तांबे जी द्वारा कार्यक्रम की भूमिका एवं विद्यालय का सूक्ष्म परिचय देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों व विद्यालय परिवार की अथक मेहनत का ही परिणाम है कि मेधावियों ने शत प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए तथा सरस्वती विद्या मंदिर भरतगढ़ स्कूल की स्थापना जिस उद्देश्य के साथ हुई थी दशकों से वह आकार ले रहा है , हिंदुस्तान ही नहीं वरन् संपूर्ण विश्व में विभिन्न क्षेत्रों में हमारे विद्यालय के मेधावी अपनी क्षमता का लोहा मनवा रहे हैं जिसमें हमें उम्मीद से बेहतर सफलता मिली है । तथा हम शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने को प्रतिबद्ध है , हमारे यहां के बच्चे विश्व पटल पर विभिन्न क्षेत्रों में नित नूतन कीर्तिमान स्थापित कर रहें हैं , जो वर्तमान समय में शिक्षा व गुणवत्ता की कसौटी है इसके साथ-साथ हमारे विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भी विशेष स्थान प्राप्त किया है । विशिष्ट अतिथि डॉ के.सी. राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा आपको जीवन में संघर्ष के प्रति परिपक्व बनाते हैं शिक्षा का एक बहुत बड़ा महत्व है एवं उन्होंने यह भी कहा कि जिन बच्चों का द्वितीय स्थान आया है वह निराश ना हो क्योंकि विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं में जो परीक्षार्थी बैठते हैं उनको प्रथम बार में सफलता नहीं मिलती फिर भी हमको कभी भी जीवन में हार नहीं माननी चाहिए अगर हमें जीवन में मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल रहा है तो जीवन में हताश नहीं होना चाहिए एक जड़ बुद्धि वाला भी एक महान व्यक्तित्व जीवन में हासिल कर सकता है । इसके पश्चात केशव बाल विकास समिति के अध्यक्ष श्री पंचम सिंह जी कौरव द्वारा परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई । जिसमे विद्यालय रत्न विभागश: प्रदान किए गए जिसमें प्राथमिक विभाग से बहन प्राची पाल माध्यमिक विभाग से बहन दिशा उपाध्याय तथा उच्चतर विभाग से भैया निशांत प्रजापति को विद्यालय रत्न प्राप्त हुआ । इसके पश्चात सर्वाधिक अंक, सर्वाधिक उपस्थिति, वर्ग रत्न, एवं अन्य प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने वाले भैया बहनों को मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि श्री योगेश जी सक्सेना, डॉ के.सी.राठौर प्राचार्य श्री कपिल जी तांबे, अध्यक्ष श्री पंचम सिंह जी कौरव द्वारा पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता केशव बाल विकास समिति के अध्यक्षता श्री पंचम सिंह जी कौरव द्वारा की गई , कार्यक्रम का संचालन परीक्षा प्रमुख श्री जगदीश जी कुशवाहा, श्रीमती सीता सक्सेना द्वारा किया गया एवं अंत में उच्चतर विभाग की इकाई प्रमुख श्रीमती कामिनी सिंह राठौड़ द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त एवं शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया है । इस कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार एवं अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment