KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
साहित्यक हस्ती , महान विभूति थे डॉ. सीकर -- कलेक्टर वानखडें
डॉ.आलोक ने कलेक्टर वानखडे , महाराजा अरूणादित्य सहित 7 विभूतियों का किया डॉ. सीकर उत्कृष्ट सेवा सम्मान
तृतीय पुण्यतिथि पर हुआ डॉ. सीकर साहित्य महोत्सव
दतिया / मैं डॉ.सीकर साहित्य महोत्सव में आकर बेहद प्रसन्नता व्यक्त कर रहा हूं। डॉ.सीकर ने दतिया के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है , अनेक भाषाओं के ज्ञाता डॉ.सीकर की अनेक पुस्तकें हमारे बीच हैं । आज की पीढ़ी के लिए इस प्रकार के आयोजन प्रेरणा श्रोत है । अच्छी बात है डॉ.आलोक सोनी अपने पिता का सम्मान लगातार बनाए रखें हैं । अपने पिता का सम्मान करने वाले , अनेक अंर्तराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त डॉ.आलोक सोनी से डॉ.सीकर सम्मान पाकर मैं अभिभूत हूं । साहित्यक हस्ती , महान विभूति थे डॉ. सीकर -- उक्त विचार डॉ.आलोक संस्थान रजि. जिला दतिया के तत्वावधान में पांच भाषाओं के ज्ञाता डॉ.एल आर सोनी सीकर की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित डॉ.सीकर साहित्य महोत्सव में मुख्य अतिथि की आसंदी से दतिया जिले के कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ( आई ए एस ) ने व्यक्त किए , महोत्सव की अध्यक्षता अनेक इंटरनेशनल अवार्ड विनर महोत्सव आयोजक डॉ. आलोक सोनी ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में दतिया स्टेट के महाराजा अरूणादित्य जूदेव , वर्ल्ड चैंपियन कृष्ण गोपाल पहलवान उपस्थित थे । महोत्सव में मंच पर डॉ.सीकर की धर्मपत्नी , परम पूज्यनीय माताश्री श्रीमती राजेन्द्री देवी सोनी से सभी अतिथियों ने आर्शीवाद लिया । अतिथि वक्ता के रूप में शासकीय महाविद्यालय इंदरगढ़ के प्राचार्य डॉ.निलय गोस्वामी , साहित्य अकादमी पुस्तक प्रकाशन सहयोग पुरस्कार प्राप्त कमलकांत शर्मा , डीपीसी राजेश शुक्ला , वरिष्ठ साहित्यकार रवि ठाकुर , वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र सत्यार्थी , साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त विनोद मिश्रा , साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त डॉ.राज गोस्वामी , जिला अभियोजन अधिकारी प्रगति नायक , साहित्यकार हरिहर शर्मा , एसबीआई पूर्व ब्रांच मैनेजर मंगल सिंह परमार ने डॉ.सीकर के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला । रवि ठाकुर ने कहा - डॉ. सीकर देश के चर्चित सिद्धहस्त कवि थे , मां सरस्वती उनके कण्ठ में विराजती थी । महोत्सव में डाॅ.आलोक सोनी , संध्या सोनी , श्यामलाल प्रजापति , सोहन सोनी , अनुभूति सोनी ,आभा सोनी ने उत्कृष्ट प्रशासनिक दक्षता के लिए दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े , उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए दतिया स्टेट के महाराजा अरूणादित्य जूदेव ,उत्कृष्ट खेल के लिए वर्ल्ड चैंपियन कृष्ण गोपाल पहलवान , उत्कृष्ट न्यायिक दक्षता के लिए जिला अभियोजन अधिकारी प्रगति नायक , उत्कृष्ट साहित्य के लिए डॉ.हरिकृष्ण हरि , उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था के लिए डीपीसी राजेश शुक्ला सहित सात विभिन्न विभूतियों को शाल ,अंगवस्त्र उड़ा कर , श्रीफल स्मृति चिन्ह , सम्मान पत्र भेंट करके , डॉ.सीकर उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया । सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने डॉ. सीकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । महोत्सव में महाराजा अरूणादित्य जूदेव ने कहा - साहित्यक चेतना में बुंदेलखंड के गौरव थे डॉ. सीकर । पांच भाषाओं के ज्ञाता सहित देश के क्षेष्ठ गीतकारों में सुमार थे डॉ.सीकर । उन्होंने तीन भाषाओं में रचनायें लिखी , ऐसे महान साहित्यकार ,श्रेष्ठ गीतकार डॉ सीकर की पुण्यतिथि पर हम उनके चिन्तन के साथ उनके चरणों में नमन करते हैं । प्राचार्य डॉ.निलय गोस्वामी ने कहा - डॉ. सीकर का नाम देश के मूर्धन्य विद्वानों में सुमार था । वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र सत्यार्थी ने कहा - डॉ.सीकर देश के चर्चित गीतकारों में प्रथम पंक्ति में सुमार थे । दैनिक दतिया प्रकार की प्रधान संपादक गायत्री मोर ने कहा - देश के उत्कृष्ट विद्वान के साथ उत्कृष्ट व्यक्तित्व के धनी थे डॉ.सीकर । कमलकांत शर्मा ने कहा- डॉ.आलोक सोनी अपने पिता डॉ.सीकर के सम्मान में अद्भुत प्रेरणादाई साहित्य महोत्सव कराकर समाज में प्रेरणा जगा रहें हैं । साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त मनीराम शर्मा , साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त पूरनचंद शर्मा , राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अमर सिंह दिनकर , पूर्व एडी.एस.पी. राजीव व्यास , वरिष्ठ साहित्यकार शैलेंद्र बुधोलिया , राजेंद्र सिंह खेंगर , सुन्दर लाल श्रीवास्तव , भोलाराम ठाकुर , अरूण सिद्ध , महेश त्रिपाठी अंजाना , बृजमोहन झा , रवि भूषण खरे , हरिकृष्ण हरि ने काव्यमयी प्रस्तुतियां देकर डॉ.सीकर के व्यक्तित्व कृतित्व को रेखांकित किया । सरस्वती वन्दना वीणा खुशबू ने प्रस्तुत की । अतिथियों का स्वागत व्यवस्थापकगण श्रेष्ठ गणितज्ञ सैयद राशिद अली , तनु प्रताप सिंह गौर , रूबी राजा बुंदेला ,रजिया बानो , खुशी धाकड़, कीर्ति जाटव, रिंकी कुशवाहा , पूजा कुशवाहा ने किया । इस अवसर पर पत्रकार शेलेन्द्र बुन्देला , पत्रकार सतीश सिहारे , पत्रकार पंज मोर , पत्रकार विनोद कुशवाहा , पत्रकार दीपक श्रीवास्तव , विश्व रिकॉर्ड धारी जीतेन्द्र गौतम , वीरू सोनी , रिंकू सोनी , देव श्रीवास्तव , सौरभ श्रीवास्तव , वीरेंद्र सोनी , डॉ.बालकृष्ण कुशवाहा , सहदेव श्रीवास्तव , समाजसेवी रवि तिवारी , वीरेंद्र सोनी सहित अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित थे । आभार श्रीमती संध्या सोनी ने व्यक्त किया ।
Comments
Post a Comment