सरस्वती शिशु मंदिर मुड़ियन का कुंआ विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी सरस्वती शिशु मंदिर मुड़ियन का कुंआ विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर वंदना से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मती सपना शर्मा ( नगर निरीक्षक दतिया एवं यातायात प्रभारी विशिष्ठ अतिथि श्री शैलेन्द्र खरे ( शासकीय शिक्षक) श्री शक्ति पाण्डेय जी ( शासकीय शिक्षक उत्कृष्ट विद्यालय नम्बर 1) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं विद्यालय के वार्षिक परीक्षा परिणाम का बृत विधालय के प्रधानाचार्य श्री ऋषि कुमार पाण्डेय जी द्वारा रखा गया तथा अतिथियों का परिचय विद्यालय के आचार्य श्री संतोष कुमार सेन जी द्वारा कराया गया तथा स्वागत श्री राकेश कुमार पाण्डेय एवं श्री संतोष कुमार सेन जी एवं श्रीमती आद्दा सक्सैना दीदी ने किया कार्यक्रम में कक्षा अरुण से अष्टम तक के सभी प्रतिभाशाली भैया बहिनों को वार्षिक परीक्षा परिणाम में प्रथम , द्वितीय, तृतीय, विद्यालय रत्न, सर्वाधिक उपस्थिति एवं अनुशासन एवं अन्य विधाओं में आने वाले भैया बहिनों को पुरस्कृत किया गया तथा विद्यालय परिवार की ओर से उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती शशि पुरोहित दीदी ने किया तथा तथा अंत में आभार व्यक्त श्री राकेश कुमार पाण्डेय जी द्वारा किया गया कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Comments