महंगाई को लेकर दतिया कांग्रेस का प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन,

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

महंगाई को लेकर दतिया कांग्रेस का प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन,

भाजपा सरकार द्वारा जनता पर लगातार डाली जा रही महंगाई की मार-अशोक दांगी बगदा

दतिया मोदी-मोहन सरकार द्वारा जनता पर लगातार डाली जा रही महंगाई की मार, एलपीजी गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें और एक अप्रैल से बढ़ाई जा रही बिजली दरों के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में जन समास्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम दतिया एसडीएम संतोष तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा डीजल की उपलब्धता भी पर्याप्त मात्रा में नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानी के समय किसानों को समय पर डीजल न मिलने से गेहूं काटने वाली हार्वेस्टर नहीं चल पा रही जिससे किसानों तैयार खड़ी फसल का नुकसान हो रहा है एवं डीजल पेट्रोल समय पर नहीं मिलने से आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा।शहर की सड़कों पर आवारा घूमते साड़ों के कारण आय दिन एक्सीडेंट हो रहे शहर में सांडो के हमलों से कई लोगों को अपनी जान खोनी पड़ी ओर नगरपालिका इतनी घटनाएं होने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रही,दतिया शहर कई महीनों से शहर के मुख्य मार्गो की स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह बंद पड़ी रहती जिससे रात में शहर के मुख्य मार्गो में अंधेरा पसरा रहता है और आए दिन सड़क से निकलते वक्त गाड़ियों से एक्सीडेंट होते रहते हैं एवं स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात में सड़कों पर अंधेरा होने कारण शहर के नागरिक रात में सड़कों पर जाने में अपने आप असुरक्षित महसूस करते है।उन्होंने कहा मुख्यमंत्री  किसानों ने आपसे कृषि ऋण जमा करने की तारीख बढ़ाने की मांग की गई थी,गेहूं खरीदी की नहीं! लेकिन आपने गेहूं खरीदी की तारीख एक अप्रैल से 15 अप्रैल कर यह साफ कर दिया है कि किसानों का गेहूं खरीदने की आपकी नियत ही नहीं है। यह फैसला किसानों के साथ अन्याय और उनकी मेहनत का अपमान है।यदि उक्तसमास्याओं का निराकरण शीघ्र नहीं हुआ तो आगामी उग्र आंदोलन किया जायेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। 
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक दांगी वगदा,वरिष्ठ नेता अवधेश नायक,वरिष्ठ नेता प्रीतम मित्रा, कांग्रेस महासचिव नरेंद्र गुर्जर अजय शुक्ला,प्रदेश सचिव फार्मेसी प्रकोष्ठ शिरोमणि सिंह सोलंकी,केशव दाऊ,पातीराम पाल,आनंद चौबे,सोवरन यादव बासुदेव सरपंच,शंभू गोस्वामी, जामित्री दादौरिया मुकेश यादव, लक्ष्मण यादव,महिपाल सिंह गुर्जर,मनोज सेन,दीपेन्द्र पुरोहित,रिंकू यादव,जसवंत बघेल,विक्रम दांगी,सुनील पांचाल,मुकेश आदिवासी,धर्मेंद्र दांगी,काले खां रीगन सहाय अनिल श्रीवास्तव,मोहन स्वरुप श्रीवास्तव,रामजी सरपंच,डॉ राकेश खरे,बी के नामदेव रामकुमार मौगिया,जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,आशीष तिवारी, राजकुमार पटेल,डॉ सुदामा जाटव,पवन वेडर उत्तम यादव,जाकिर मंसूरी,सद्दाम खान,अमरीश बाल्मीकि,मनोज अहिरवार,शैलेन्द्र धाकड़,स्वदेश अहिरवार,गोलू कुशवाहा,अमित शर्मा आदि मौजूद थे। 


Comments