दतिया राजस्व को मुरम माफिया लगा रहे हे लाखो रुपए चुना।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया में मुरम माफियाओं की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। शाम ढलते ही मुरम* *माफिया सक्रिय हो जाते हैं और रात करीब 9 बजे के बाद खुलेआम सरकारी जमीन से मुरम का अवैध खनन शुरू कर देते हैं। 
*बताया जा रहा है कि राजेंद्र भारती की क्रेशर के पीछे सरकारी* *जमीन पर मुरम माफिया जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से मुरम खोदकर बेचने का अवैध कारोबार कर रहे हैं। इस अवैध खनन से शासन को लाखो रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
*स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले की जानकारी माइनिंग विभाग के अधिकारियों को भी दी जा चुकी है, लेकिन रात के समय कोई कार्रवाई नहीं होती। इसी का फायदा उठाकर मुरम माफिया लगातार सरकारी जमीन को खोखला कर रहे हैं और अवैध तरीके से मुरम बेचकर मोटी कमाई कर रहे हैं।*
प्रशासन की निष्क्रियता के कारण मुरम माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि राजस्व और माइनिंग विभाग इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और सरकारी जमीन पर हो रहे इस अवैध खनन पर रोक लगती है या नहीं।

Comments