दतिया जेल में होली का त्यौहार सहर्ष मनाया गया।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया 05 मार्च 2026/ जेल अधीक्षक जिला जेल दतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस जिला जेल दतिया पर होली के त्यौहार के अवसर पर समस्त स्टाफ एवं बंदियों द्वारा होली त्यौहार सहर्ष मनाया गया। जेल अधीक्षक द्वारा बंदियों केा गुलाल लगाया गया एवं मिठाई वितरित की गई एवं बंदियों द्वारा भी जेल अधीक्षक, उप जेल अधीक्षक एवं स्टाफ को रंग और गुलाल लगाया गया। सभी ने साथ मिल-जुल कर हर्ष उल्लास के साथ त्यौहार मनाने का संदेश दिया। बंदियों एवं स्टाफ में खुशी का माहौल रहा। किसी प्रकार की कोई घटना घटित नहीं हुई। जेल की सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।

Comments