KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया हिन्दू वेलफेयर फाउंडेशन (रजि.) के यूनीवर्सल ब्रांड एंबेसडर , अनेक इंटरनेशनल अवॉर्ड विनर शिक्षाविद डॉ.आलोक सोनी ने शंख , झालर , मंजीरा की थाप के बीच सनातन 2083 वें नवसम्वत्सर पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर , पूजा अर्चना करके विधि विधान से स्वागत किया । सपरिवार पधारे डॉ.आलोक सोनी ने नव सम्वत्सर की महत्ता बताते हुए कहा -- सनातन नव सम्वत्सर वर्ष हमें नई ऊर्जा , नई उमंग के साथ जीवन में उत्साह भरने का काम करता है , नव सम्वत्सर पर हम सभी सूर्य को अर्घ्य देकर स्वागत करते हैं । आज के दिन से ब्रम्हा जी ने सृष्टि का नव निर्माण किया था । चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा वर्ष प्रतिपदा कहलाती है , भारतीय संस्कृति में आज सभी ब्रम्हा जी और उनके निर्माण की सृष्टि के मुख्य देवी देवता, यक्ष , राक्षस , गंधर्व , ॠषि मुनि , महान विभूतियों, नदियों , पर्वतों पशु पक्षियों का अपने अपने स्तर पर पूजन करते हैं । आज की तिथि को हम सभी सनातन नव सम्वत्सर कहते हैं । आज हमने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर, भारत में सभी के सुख समृद्धि की कामना की । सभी स्वस्थ रहें , नव सम्वत्सर सभी के जीवन में भरपूर सुख समृद्धि , यश , कीर्ति , वैभव , सामाजिक मान प्रतिष्ठा में दिनों दिन बढ़ोतरी करें । सम्वत्तसर सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए । यही कामना है । तरन तारन स्थित आम के हनुमान मंदिर पर आयोजित नव सम्वत्सर पर शंख , झालर , मंजीरा ,की थाप के बीच सनातन नव सम्वत्सर 2083 का स्वागत किया गया ।
Comments
Post a Comment