बच्चों के पर्चे और दवा वितरण अब शिशु रोग ओपीडी में ही।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

 चिकित्सा महाविद्यालय दतिया की ओपीडी में आने वाले सभी बच्चों और उनके परिजनों को अब पर्ची बनवाने की लंबी-लंबी कतारों में नहीं लगना होगा।  शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि अब  ओपीडी में आने वाले सभी बच्चों की पर्ची और दवाई वितरण का कार्य ओपीडी नंबर- 10,  प्रथम तल,  नई ओपीडी ब्लॉक में ही शुरू कर दिया गया है। विगत काफी समय से यह देखा जा रहा था कि चूंकि ओपीडी में आने वाले बच्चों की संख्या मेडिकल कॉलेज खोलने के उपरांत दिनों दिन बढ़ती चली जा रही है एवं अन्य मरीजों की संख्या भी ज्यादा होने की वजह से मौजूदा रजिस्ट्रेशन  और दवा वितरण काउंटर पर बच्चों को काफी देर तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ता था जिसकी वजह से उनके माता-पिता और अभिभावकों को बड़ी तकलीफ होती थी । संस्था स्तर पर यह समस्या उठाए जाने पर अधिष्ठाता डॉ दीपक सिंह मरावी और अस्पताल अधीक्षक डॉ अर्जुन सिंह ने समुचित ध्यान देते हुए शिशु रोग विभाग की ओपीडी में ही मरीज के पर्चे बनाना एवं दवाई वितरण की व्यवस्था करवा दी है। सभी  आम जनों से निवेदन किया गया है कि वह ओपीडी भूतल पर स्थित रजिस्ट्रेशन काउंटर की जगह प्रथम तल पर स्थित शिशु रोग विभाग की ओपीडी में ही ओपीडी के पर्ची बनवाए एवं वहीं से अपनी दवाई भी लेना सुनिश्चित करें।

Comments